ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / crime / बेगूसराय: गिरफ्तारी से गुस्साएं ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, NH-31 पर किया...

बेगूसराय: गिरफ्तारी से गुस्साएं ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, NH-31 पर किया जमकर हंगामा, लाठीचार्ज के बाद ग्रामीणों ने किया पथराव

13-May-2021 10:48 AM

By JITENDRA

BEGUSARAI: सिंघौल थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब विनोदपुर गांव के कुछ लोगों की गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने थाने के सामने ही हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने सिंघौल थाना के पास एनएच-31 को जाम कर दिया और इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया। लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की लाठीचार्ज के बाद ग्रामीणों ने भी पथराव किया। फिलहाल अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

news image


आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि 2 दिन पहले ड्राइवर द्वारा बिनोदपुर गांव के ग्रामीणों के साथ मारपीट की गयी थी। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने ड्राइवर की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया था। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि जो घायल व्यक्ति हैं पहले उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए तभी गाड़ी को दिया जाएगा। लेकिन घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पैसे भी नहीं दिया गया अभी वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

news image


ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात सिंघौल थाने की पुलिस बिनोदपुर गांव में पहुंची और जबरन सभी के घर में घुसकर महिला बुजुर्ग और बच्चे सहित महिलाओं की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इसी घटना से नाराज ग्रामीणों ने आज सिंघौल थाने पहुंचकर गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की मांग की। तब थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें डांट कर भगा दिया। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण फिर थाना परिसर में पहुंचे और पुलिस के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन करने लगे।

news image


जब गिरफ्तार लोगों को नहीं छोड़ा गया तब आक्रोशित लोगों ने सिंघौल थाने के सामने एनएच-31 को जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने के बावजूद भी ग्रामीण नहीं माने और हंगामा करते रहे। इसी से नाराज पुलिस ने लोगों के ऊपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया तो ग्रामीणों ने भी पुलिस के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी सहित कुछ ग्रामीण भी घायल हो गये हैं। इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा ज्यादती की जा रही है। निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई है। फिलहाल अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

news image

news image