Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
11-May-2025 02:06 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव की है।
मृतक की पहचान सकरौली निवासी रामशंकर शर्मा के पुत्र चंदन कुमार शर्मा के रूप में की गई है। चंदन के दो छोटे बच्चे हैं और वह गांव में एक सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात किसी ने उसे बुलाया और साथ में शराब पीने के लिए ले गया। शराब के दौरान आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।
सुबह गांव के कुछ लोगों ने चंदन का शव खेत में पड़ा देखा। देखते ही देखते पूरे गांव में घटना की खबर आग की तरह फैल गई। परिजनों में कोहराम मचा है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
बेगूसराय में हाल ही में अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले ही सांख गांव में दो पतियों के बीच विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। वहीं, बीते 12 घंटे के भीतर दो युवकों की हत्या से जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है।बेगूसराय पुलिस ने हाल ही में दो हत्याओं और एक लूट की वारदात का खुलासा किया था। पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की कार्रवाइयों के बावजूद अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और वे लगातार संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।