ब्रेकिंग न्यूज़

पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

Home / crime / Bihar Crime News: तीन बच्चों की मां से दिल्लगी पड़ी भारी, महिला के...

Bihar Crime News: तीन बच्चों की मां से दिल्लगी पड़ी भारी, महिला के परिजनों ने बेरहमी से ले ली युवक की जान

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पहले युवक को घर में बंद कर बुरी तरह से पीटा और फिर जहर खिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

28-Apr-2025 12:16 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजनों ने युवक को पहले बेरहमी से पीटा और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैं। हत्या का आरोप लड़की के चाचा सहित पूरे परिवार पर लगा है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है।


मृतक युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव वार्ड- 12 के रहने वाले विजय महतो का 22 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। मृतक के भाई गुलशन कुमार ने बताया है कि गांव के ही रहने वाली तीन बच्चों की मां के साथ रोशन कुमार का पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुआ। पंचायत होने के बाद रोशन कुमार लड़की से दूर हो गया लेकिन इसके बावजूद भी लड़की के द्वारा रोशन कुमार को फोन करके तंग तबाह करते रहती थी। 


उन्होंने बताया है कि लगातार लड़की रोशन कुमार के ऊपर शादी करने का दवा बन रही थी लेकिन रोशन कुमार करने को तैयार नहीं था। लड़की के चाचा ने रोशन कुमार को किसी बहाने बुलाकर ले गया और पहले बेहरमी से घर में बंद कर लाठी डांटे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। फिर उससे भी मन नहीं भरा तो जहर खिलाकर रोशन को मार दिया है। इससे पहले भी कई बार जान मारने की लड़की के परिजनों के द्वारा धमकी दी गई थी। 


इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।