ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: उधार चाऊमीन नहीं देना पड़ा भारी, बदमाशों ने धारदार हथियार...

Bihar Crime News: उधार चाऊमीन नहीं देना पड़ा भारी, बदमाशों ने धारदार हथियार से कर दिया लहूलुहान; मरने के लिए कुएं में फेंका

Bihar Crime News: बेगूसराय में चाऊमीन उधार नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और बाद में उसे कुएं में फेंक कर फरार हो गए.

18-Apr-2025 04:19 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय में बदमाशों ने चाऊमीन उधार नहीं देने पर एक दुकानदार को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के ग़रखोली गांव की है। 


घायल दुकानदार की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-3 अंतर्गत ग़रखोली वार्ड-2 के रहने वाले दशरथ पासवान के 17 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पांडव कुमार ग़रखोली चौक के पास फास्ट फूड की दुकान चलता है। बदमाशों ने जब चाऊमीन उधार नहीं दिया तो पांडव कुमार को धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। 


जानकारी के मुताबिक, फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले पांडव कुमार की दुकान पर पहुंचकर बदमाशों ने चाऊमीन उधर में मांगा। जब दुकानदार ने चाऊमीन उधार नहीं दिया तो बदमाश गुस्से से आग बबूला हो गया। दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को बदमाशों ने रास्ते में रोक कर धारदार हथियार से कर दिया। हमला करने के बाद दुकानदार पांडव कुमार को कुएं में फेंक दिया। 


परिजन ने बताया कि जब पांडव कुमार घर नहीं पहुंचा तो काफी खोजबीन करने लगे। कुछ ही देर बाद कुआं से पांडव कुमार का चीखने चिल्लाने की आवाज आ रहा था तो परिजनों ने आवाज सुना तो देखा कुएं में गिरा हुआ। परिजनों ने कुएं से निकलकर पांडव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। 


घटनास्थल से धारदार हथियार को भी बरामद किया गया है। मंझौल थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। धारदार हथियार को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।