Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
17-Dec-2025 04:25 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। यही कारण है कि ये लोग बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। नशे में धुत्त 4 युवकों ने पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा मचाया। बेढ़ना गांव स्थित गणपति रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद वेटर के साथ मारपीट की।
नशे में धुत 4 युवकों ने इससे पहले रेस्टोरेंट के मालिक से 5 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी थी लेकिन दुकानदार ने मांग पूरी नहीं की। जिसके कारण आज इस घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। रेस्टोरेंट में पहुंचकर वेटर के साथ चारों युवक मारपीट करने लगे। उस वक्त होटल के मालिक जयप्रकाश सिंह के बेटे रौशन काउंटर पर बैठा हुआ था।
नशे में धुत चारों युवकों ने पहले खाने का ऑर्डर किया, जिसे वेटर शिवम ने सर्व किया। खाना को खराब बताकर चारों युवक वेटर के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि यह वही युवक हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले शाम में रेस्टोरेंट में आकर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। बीती रात करीब 10 बजे रेस्टोरेंट में आए थे और रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी दी थी।
रेस्टोरेंट के मालिक जयप्रकाश सिंह का कहना है कि ये युवक आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं और सड़क पर छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही संचालक मौके पर पहुंचे, लेकिन चारों युवक फरार हो चुके थे। डायल-112 को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि रेस्टोरेंट संचालक और आरोपी एक ही गांव के हैं। उनका कहना है कि यह विवाद खाने को लेकर हुई मारपीट का है, रंगदारी मांगने का नहीं। पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।