ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / crime / बंगाल चुनाव से पहले हथियार तस्कर हुए एक्टिव, 12 देसी कट्टा के साथ...

बंगाल चुनाव से पहले हथियार तस्कर हुए एक्टिव, 12 देसी कट्टा के साथ 2 गिरफ्तार

24-Feb-2021 08:51 PM

By saif ali

MUNGER: बंगाल चुनाव से पहले ही मुंगेर में हथियार तस्करों ने अपनी आवाजाही शुरू कर दी है। मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चरौन इलाके में पुलिस और EOU की टीम ने छापेमारी कर 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। तस्करों के पास से 12 देसी कट्टा और एक बाइक जब्त किया गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी अभय कुमार और रतनपुर गांव निवासी नीरज कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चरौन से गिरफ्तार किया। देखा जाए तो मुंगेर अवैध हथियारों का हब बन चुका है । जहां के पिस्टल पूरे भारत में मशहूर हैं। बीते दो दिन पहले भी STF ने गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर के नौगछिया से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था जिनके पास से 4 देसी कट्टा, 8 मैगज़ीन, 20 कारतूस और एक बाइक बरामद की गई थी।  STF की पूछताछ में तस्करों ने बताया था कि वो बंगाल चुनाव के लिए हथियार इकट्ठा कर रहे है। गिरफ्तार तस्करों में मुंगेर के बाकरपुर का मोहम्मद हैदर और पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी अबु सिद्दीकी शामिल है।