Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
12-Jun-2022 08:20 AM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल सब्जी मंडी के पास 10 दिन पहले पिता की गोद में रहे सात माह के मासूम माहिर कुमार की तलवार से काट हत्या करने वाले साजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुढऩी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव का रहने वाला है। पूछताछ के बाद यह पता चला की आरोपी दस लोगों की हत्या करना चाहता था। शनिवार की सुबह वह रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या तीन पर जा रहा था। पहचान के बाद वेंडरों ने उसे वहीं पकड़ लिया। और इसकी जानकारी रेल जीआरपी को दे दी। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश साहु ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे काजीमोहम्मदपुर थाने को सौंप दिया गया। जीआरपी थाने पहुंच कर माहिर के पिता राजा पटेल और उसकी पत्नी ने हत्यारोपित की पहचान की।
तलवार छीन लेने की आशंका कर दी हत्या
पुलिस ने बताया की साजन कुमार एक साइको किलर है। उसने 3500 रुपये में बकरी बेच कर एक तलवार खरीदी थी। तलवार लेकर वह 10 लोगों की हत्या करने की मंशा ने आया था। उस दिन की घटना बताते हुए उसने कहा कि रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कई लोगों ने उससे तलवार छीनने की कोशिश की। वह भागकर रेल पटरी पर पहुंचा। वहां भी लोगों ने तलवार छीनने की कोशिश की। लेकिन वह तलवार लेकर वहां से भाग कर कटही पुल से नीचे उतर रहा था। वहीं, सामने से आ रहे अनजान व्यक्ति राजा पटेल से को देखा। उसे लगा की वह उससे तलवार छीनने आ रहा है। उसने राजा पटेल पर तलवार से हमला कर दिया। उसने दो बार वार किया। एक वार माहिर के सिर और दूसरा राजा पटेल किया। इसके बाद वह सद्भावना एक्सप्रेस पर चढ़ गया। जो की दिल्ली जा रही थी। सीतापुर में किसी यात्री ने उससे तलवार छीन ली। जिसके बाद वह कुढऩी वापस लौट गया। था।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस कटही पुल से लेकर स्टेशन तक लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही थी। इन फुटेज को प्लेटफार्म पर कार्यरत वेंडर को दिखाया गया था। मासूम को तलवार से काटकर हत्या करने वाले की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगो काजीमोहम्मदपुर थाना पर जुट गए। आक्रोशित लोग साजन को सौंपने के लिए नारेबाजी करने लगे। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। बाद में पुलिस उसे सुरक्षा घेरे में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।