देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
01-Jun-2022 01:23 PM
KATIHAR: खबर कटिहार की है, जहां बाल विकास परियोजना में हो रहे बंदरबांट का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चो को मिलने वाले कपड़े राशि और टीएचआर के पैसे का सेविका और वार्ड मेम्बर का वीडियो सामने आया है। यह मामला कटिहार के फलका प्रखंड के सोहथा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 72 की है।
इस वायरल वीडियो में सेविका यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि वो कच्ची खिलाड़ी नहीं है। 25 साल का एक्सपीरियंस है। कितना मुखिया वार्ड मेम्बर आया कितना गया। वो पक्के खिलाड़ी की तरह काम करती है। सेविका ने कहा कि फोटो खींचने से मेरा ठेंगा नहीं होगा। मिल बांट के रहिए हम भी खुश आप भी खुश।
सेविका ने कहा कि अभी 40 बच्चों को राशि देना है। जब राशि दे दिया जाएगा तो ऑफिस में कागज फॉर्मेट जमा किया जाएगा। उसने बताया की आंगनवाड़ी में जो बच्चे पढ़ाई कर रहे है उनका नाम फाइल में में दर्ज ही नहीं है। आगे यह भी कहा कि जो स्कूल में पढ़ने आएगा उसी को बाल विकास परियोजना का लाभ दिया जाएगा। स्कूल में कई बच्चे ऐसे भी है जो पढाई करने के समय गायब रहते है और पैसा लेने के वक़्त पहुंच जाते है। उसे सिर्फ राशि से ही मतलब है।
परिजनों का आरोप है की स्कूल से बच्चों को न ही कपड़ा मिला है और न ही राशि दी गई है। परिजनों के आरोप पर सेविका गिस्सा गई। जिसके बाद सेविका और परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सेविका ने बच्चों के परिजनों को कहा की वो सीडीपीओ और मुखिया के पास जा कर शिकायत करे। फिलहाल, इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।