Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
08-Feb-2021 08:44 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: ATM कैश वैन लूटकांड और हत्या मामले का खुलासा सुपौल पुलिस ने किया है। पुलिस ने मधेपुरा से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 01 फरवरी को सुपौल में हुए एटीएम कैश वैन लूटकांड और 4 फरवरी को पीपरा में व्यवसायी से लूट और हत्या मामले में शामिल 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुपौल के जदिया बाजार में सरेआम गार्ड को गोली मारकर 45 लाख रुपये लूटा गया था। CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों को मधेपुरा से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब तक ना तो लूटी गई राशि बरामद हो पाई और ना ही इस गिरोह का मुख्य सरगना ही अब तब गिरफ्त में आया है। 4 फरवरी को इसी गिरोह ने पीपरा के महेशपुर में दुकान लूटने के प्रयास में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसमें दुकानदार,उसके दो बेटे और स्टाफ को गोली लगी थी। जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद लगातार छापेमारी की गई और इन अपराधियों को मधेपुरा से धड़ दबोचा गया।