ब्रेकिंग न्यूज़

Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा

Home / crime / अपराधी समझकर पुलिस टीम पर हमला, AK 47 भी गायब

अपराधी समझकर पुलिस टीम पर हमला, AK 47 भी गायब

03-Dec-2022 07:15 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां सिविल ड्रेस में आई वैशाली पुलिस को अपराधी समझ लोगो ने हमला कर दिया। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना के सोनबरसा चौक के पास स्थानीय लोगो ने सिविल ड्रेस में AK 47 और बन्दूक से लैश कुछ लोगों को देख उन्हें अपराधी समझ कर हमला कर दिया। इनमें 2 पुलिसकर्मियों को चोटें लगी है। दोनों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



जानकारी के मुताबिक वैशाली पुलिस सिविल ड्रेस में ही शुक्रवार की देर शाम समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना के सोनबरसा इलाके में किसी मामले की जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगो ने उन्हें अपराधी समझकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया और सभी की पिटाई करते हुए हमला बोल दिया। भीड़ में शामिल उपद्रवी लोगों द्वारा पुलिस वालों के पास से एक AK 47 रायफल और एक बन्दूक भी गायब कर दिया है। बाद में समस्तीपुर पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर भीड़ के कब्जे से वैशाली पुलिस के जवानों को छुड़ाया गया है।



गायब हथियार की बरामदगी के लिए इलाके में सघन जांच की जा रही है। हालांकि इस सम्बंध में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।