ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / crime / अंचल निरीक्षक को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पत्नी और बेटी को भी...

अंचल निरीक्षक को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पत्नी और बेटी को भी नहीं बख्शा

26-Feb-2021 04:46 PM

By Pranay Raj

NALANDA: बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है जहां बेखौफ बदमाशों ने राजस्व अंचल निरीक्षक जनार्दन प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी।


घटना लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी की है जहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ऑफिस के लिए निकल रहे राजस्व अंचल निरीक्षक को इलाके के ही 3 बदमाशों ने लाठी-डंडे और हथियार से हमला बोल दिया। बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर उन्हें तबतक पीटा जबतक वे बेहोश नहीं हो गए।


शोर शराबा सुनकर जनार्दन प्रसाद की पत्नी और बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो बदमाशों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और गले के चेन को भी लूट लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही लहेरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए कहा कि पड़ोसियों के बीच सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।