ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / crime / अनंत सिंह के नाम पर लड़कियों को धमकाता था संदीप, कम उम्र की...

अनंत सिंह के नाम पर लड़कियों को धमकाता था संदीप, कम उम्र की छात्राओं को महंगी गिफ्ट देकर फांसता था जाल में

09-Jan-2020 11:10 AM

PATNA: राजधानी पटना में 19 साल की बीबीए स्टूडेंट के साथ गैंगरेप के मामले में नया खुलासा हुआ है. इस कांड के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, वहीं केस का दूसार मुख्य आरोपी संदीप मुखिया अभी भी फरार चल रहा है. जांच में संदीप मुखिया के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.


तफ्तीश में पता चला है कि गैंगरेप का आरोपी संदीप मुखिया बाहुबली विधायक अनंत सिंह का नाम लेकर लड़कियों को धमकाता था. संदीप फेसबुक पर लड़कियों को ट्रैप करता था. खुद को दबंग और पैसे वाला बताकर संदीप मुखिया अपना पैठ जमाता था. इतना ही नहीं अगर किसी लड़की ने उससे दोस्ती करने से इनकार कर दिया तो संदीप अपने दोस्त और गैंगरेप के अन्य आरोपी विनायक सिंह के साथ मिलकर उसे परेशान करते थे.


आरोपी संदीप मुखिया बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ अपनी फोटो दिखाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. पहले वो दोनों कम उम्र की लड़कियों को अपने झांसे में फांसते थे, फिर उन्हें महंगी गिफ्ट देकर अपने जाल में फंसा लेते थे. संदीप और विनायक लड़कियों को ट्रैप करते थे और गैंगरेप कांड के बाकी आरोपी विकास और कुश इन दोनों के लिए हर तरह के इंतजाम करने के साथ आगे की सेटिंग भी करते थे.