ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की...

अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार

18-Apr-2025 08:31 PM

By First Bihar

Love Story of Samdhi Samdhan: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें रिश्तों की मर्यादा एक बार फिर तार-तार हो गई है। यहां एक महिला को अपनी ही बेटी के ससुर से प्रेम हो गया। दोनों के बीच प्रेम इतना बढ़ गया कि उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। परिवार वाले उनके रिश्ते के बीच रुकावट न बनें, इसलिए दोनों घर से फरार हो गए।


यह मामला कुछ दिन पहले अलीगढ़ में सामने आए एक मामले से मिलता-जुलता है, जहां एक सास अपने दामाद के साथ भाग गई थी। फर्क सिर्फ इतना है कि अलीगढ़ में सास-दामाद साथ भागे थे, जबकि बदायूं में समधी-समधन ने एक-दूसरे का दामन थामा। बताया जा रहा है कि जिस महिला ने यह कदम उठाया, उसके चार बच्चे हैं। उसकी एक बेटी की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उसी बेटी के ससुर के साथ महिला का प्रेम संबंध बन गया और उसने अपने जीवन का नया साथी उसे बना लिया।


महिला का पति एक ट्रक ड्राइवर है और लंबी दूरी के रूट पर काम करता है। उसका कहना है, मैं समय पर पैसे भेजता था, लेकिन मेरी पत्नी पीठ पीछे मेरे समधी को बुलाती थी और उसके साथ संबंध बनाती थी। अब वह सारे जेवर और नकदी लेकर उसके साथ फरार हो गई है। महिला के बेटे ने भी अपनी मां के व्यवहार को लेकर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है, पापा अक्सर घर पर नहीं रहते थे। मम्मी हर तीसरे दिन दीदी के ससुर को घर बुलाती थीं और हमें दूसरे कमरे में भेज देती थीं। अब वह उसी के साथ टेंपो में बैठकर चली गई हैं।


पड़ोसियों ने भी इन बातों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला का पति महीने में एक-दो बार ही घर आता था, और उसकी गैरमौजूदगी में वह अक्सर अपने समधी को घर बुलाती थी। मोहल्ले वालों को कोई संदेह नहीं हुआ, क्योंकि वह रिश्तेदार था। लेकिन वो अक्सर रात के 12 बजे आता और सुबह जल्दी चला जाता। इस बार वह महिला को भी अपने साथ ले गया है।


बता दें कि कि कुछ ही दिन पहले अलीगढ़ में एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी। मामला चर्चा में आने पर पुलिस ने दोनों को तलाशा, लेकिन दोनों खुद थाने पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। घरवालों ने सास को समझाने की कोशिश की, मगर उसने साफ कहा कि वह अपने दामाद के साथ ही रहेगी।