ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Acid Attack In Bihar: बिहार में एसिड अटैक, बारात में आर्केस्ट्रा देखने गए...

Acid Attack In Bihar: बिहार में एसिड अटैक, बारात में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को तेजाब से नहलाया

Acid Attack In Bihar: बिहार के गोपालगंज में एक युवक पर तेजाब से हमला किया गया है। गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30-Apr-2025 10:52 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Acid Attack In Bihar: बिहार के गोपालगंज में एक युवक पर एसिड अटैक हुआ है। बारात के दौरान युवक को तेजाब से नहला दिया गया। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।  जख्मी युवक को सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना गोपालपुर थाने के सपहा गांव की है।


खबरों के मुताबिक, युवक बारात में आर्केस्ट्रा देखने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल युवक की पहचान कमलेश मांझी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कमलेश बारात में ऑर्केस्ट्रा देखने गया था, जहां अज्ञात अपराधियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।


तेजाब से उसका चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कमलेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसलिए हमले की वजह समझ नहीं आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।