ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / अब भागलपुर में फटा बम, युवक ने जेब में रखा था.. ब्लास्ट होने...

अब भागलपुर में फटा बम, युवक ने जेब में रखा था.. ब्लास्ट होने से मौत

27-Jun-2021 06:53 AM

BHAGALPUR : बिहार के अलग-अलग जिलों में ब्लास्ट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पहले बांका मदरसा ब्लास्ट उसके बाद सिवान और फिर दरभंगा में पार्सल बम विस्फोट, अब ताजा खबर भागलपुर जिले से हैं यहां एक ब्लास्ट की घटना हुई है। ब्लास्ट में एक युवक की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत ब्लास्ट में हुई उसने अपनी जेब में बम रखा हुआ था। ब्लास्ट होने की वजह से उसका एक हाथ उड़ गया और बाद में उसकी मौत हो गई। 


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक नाथनगर थाना इलाके के चंपानगर में शुक्रवार की देर रात यह वारदात हुई। यहां एक युवक के जिसने अपने जेब में बम रखा हुआ था, विस्फोट के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोग युवक को लेकर अस्पताल निकल गए थे। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। जिस युवक की ब्लास्ट में मौत हुई उसका नाम मो जसीम है। 28 साल के मो जसीम के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और आगे छानबीन में जुट गई है। 


नाथनगर थाने में युवक के पिता की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों का कहना है कि मो जसीम का किसी से कोई झगड़ा नहीं था लेकिन उसने किन हालातों में बम बनाया या अपनी जेब में रखा यह जांच का विषय है। साल 2020 में उसकी शादी हुई थी। एक महीने की उसकी बेटी भी है। वह एक होटल में काम करता था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मो जसीम गलत तरह की गतिविधियों में शामिल था लिहाजा पुलिस को पूरी पड़ताल करनी चाहिए।