ब्रेकिंग न्यूज़

पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

Home / crime / सीतामढ़ी में ट्रांसजेंडर से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, पूजा समेत...

सीतामढ़ी में ट्रांसजेंडर से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, पूजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद में यह हत्या की गई और शव को रेलवे के चादर में लपेटकर फेंक दिया गया था।

26-Apr-2025 10:19 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा किया गया है। जिसमें एक युवक की हत्या के पीछे ट्रांसजेंडर से अवैध संबंध की वजह सामने आई है। यह मामला जिले के सोनबरसा प्रखंड के कचहरीपुर गांव का है, जहां 4 अप्रैल को एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में मिली थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हत्या के पीछे की पूरी साजिश का उद्भेदन किया है। एक ट्रांसजेंडर पूजा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.


मृतक की पहचान सदरे आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला रहस्यमय लग रहा था, लेकिन गहन अनुसंधान और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पता चला कि सदरे आलम की ट्रांसजेंडर पूजा के साथ नजदीकी संबंध थे। पूजा का संबंध एक से अधिक लोगों के साथ था, जिस कारण यह संबंध विवाद और ईर्ष्या का कारण बन गया। पुलिस ने बताया कि हत्या की रात सदरे आलम को पहले झांसे में लेकर बुलाया गया, फिर आरोपियों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। 



जिसके बाद लाश को रेलवे विभाग के चादर में लपेटकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूजा किन्नर के साथ-साथ अजय कुमार, रविन्द्र कुमार, लालबाबू राय को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में इन्होंने अपना अपराध कबूला है। पुलिस ने मृतक की गर्दन में बंधी रस्सी, जिससे गला दबाकर हत्या की गई थी उसे बरामद किया है. वही हत्या में के वक्त इस्तेमाल किये गये सफेद रंग की स्कॉर्पियो, पूजा किन्नर और अन्य आरोपियों के मोबाइल बरामद किया गया है.


 मोबाइल से इस साजिश का प्रमाण मिला है। मृतक का मोबाइल नंबर और कॉल रिकॉर्ड भी मुख्य सबूत मिले हैं। सदर डीएसपी टू आशीष आनंद ने बथनाहा स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी सहायता और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया और हत्या की असली वजह उजागर हुई। यह मामला न सिर्फ एक जघन्य हत्या का है, बल्कि इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी सामाजिक संवेदनशीलता भी जुड़ी हुई है। ट्रांसजेंडर पूजा के साथ अवैध संबंधों की वजह से उपजा यह विवाद एक दिल दहला देने वाली घटना में तब्दील हो गया।