ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar new : 70 लाख की विदेशी शराब जब्त, ट्रक में तहखाने से...

Bihar new : 70 लाख की विदेशी शराब जब्त, ट्रक में तहखाने से बरामद हुई 5733 लीटर शराब

Bihar new : पूर्णिया जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से तहखाना बनाकर छिपाई गई 5733 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। बरामद शराब की कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इस कार्रवाई में एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया

27-May-2025 10:10 AM

By First Bihar

Bihar new : बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। मिश्रीनगर चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर 5733 लीटर विदेशी शराब छिपाई गई थी। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।



गिरफ्तार चालक सुनील कुंदर (35 वर्ष), दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो कई और तस्करों के नाम सामने आए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।ट्रक से केवल शराब ही नहीं बल्कि ₹14,000 नकद, दो मोबाइल फोन, GPS डिवाइस और फास्ट टैग भी बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई SP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर जलालगढ़ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।



इस ऑपरेशन में ब्रजेश कुमार के साथ सहायक थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, एसआई आर्य पृथ्वी नायडू, एएसआई शिवम कुमार, टीओपी प्रभारी पंकज कुमार, कटिहार मोड़ प्रभारी अभय रंजन, एसआई सारिका कुमारी और एसआई वंश भूषण कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई। एसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी शराब तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।