वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
28-Jan-2021 07:14 AM
MADHUBANI : एक तरफ बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर जहां सवाल उठ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। ताजा खबर मधुबनी से है जहां एक 5 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। बच्चे के परिवार वालों ने इस मामले में पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई है और गांव के ही 5 लोगों को नामजद किया है।
घटना मधुबनी के नरहिया ओपी के छजना गांव की है। यहां एक 5 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बच्चे के दादा की तरफ से नरहिया ओपी में जो प्राथमिकी दर्ज कराई गए हैं उसके मुताबिक उनका पोता 26 जनवरी की शाम से लापता है। परिवार वालों ने अपने स्तर से पहले बच्चे की खूब खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला 26 जनवरी की रात तकरीबन 9:30 बजे अपहरणकर्ताओं ने फोन किया और बच्चों को छोड़ने की एवज में 30 लाख की फिरौती मांगी। साथ ही साथ परिवार वालों को यह धमकी भी दी कि इस मामले को पुलिस में ना ले जाएं फोन आने के बाद परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने 27 जनवरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
इस पूरे मामले पर नरहिया ओपी के प्रभारी सुनील कुमार झा के मुताबिक बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। इस पूरी घटना पर परिवार वाले मीडिया में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं फुलपरास से एसडीपीओ प्रभात कुमार शर्मा के मुताबिक की पुलिस की टीम इस मामले को गंभीरता से ले रही है और बच्चे की सकुशल रिहाई के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।