ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / career / वैशाली के प्रिंस राज ने UPSC में हासिल की 141वीं रैंक, जिले का...

वैशाली के प्रिंस राज ने UPSC में हासिल की 141वीं रैंक, जिले का नाम किया रोशन

कौन कहता है आसमान में सुराग नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। ये पंक्तियाँ मेहनत और हौसले की ताक़त को बयां करती हैं, जिसे प्रिंस राज ने सच कर दिखाया है।

23-Apr-2025 08:32 PM

By First Bihar

VAISHALI: मन मे अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी परेशानी आपकी सफलता में बाधा नहीं बन सकता। कुछ ऐसा ही काम कर दिखाया है वैशाली जिले के प्रिंस राज ने जिसने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से ना सिर्फ यूपीएससी परीक्षा को पास किया बल्कि 141 वां रैंक लाकर जिले का नाम भी रौशन कर दिया है।


हाजीपुर के गांधी आश्रम मोहल्ले के रहने वाले शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद के बेटे प्रिंस राज की प्रारंभिक पढ़ाई हाजीपुर से ही और उसने 10th से 12 th वैशाली जिले से किया. जिसके बाद प्रिंस ने आईआईटी से ग्रेजुएशन किया. और फिर 4 साल से यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। 


प्रिंस ने बताया कि उसने कभी 6-7 घण्टे से अधिक पढ़ाई नहीं की। क्योंकि उसे पता था कि मेहनत करना है। परिणाम की चिंता नहीं करना है। और इसी मूल मंत्र पर चलते हुए प्रिंस ने आखिरकार देश के सबसे कठिन परीक्षा को पास कर लिया है। प्रिंस की सफलता से जहाँ माता-पिता और पूरा परिवार खुश है। वहीं बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। प्रिंस की मां बताती है कि प्रिंस बचपन से ही पढ़ने में अच्छा था और उसे कभी पढ़ने के लिए बोलने की जरूरत नहीं हुई। क्योंकि उसका जब भी मन होता था वह पढ़ने के लिए बैठ जाता था।