गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Nov-2025 12:31 PM
By FIRST BIHAR
UPSC Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Mains) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
इस वर्ष कुल 2736 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। अब इन उम्मीदवारों को अगला चरण इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। UPSC Mains परीक्षा 2025 का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 979 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू संघ लोक सेवा आयोग के मुख्य कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथियां जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को अपने ई-समन लेटर वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे।
इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना अनिवार्य है। बिना DAF-II जमा किए कोई भी उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। ज्ञात हो कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में आयोजित की जाती है। इन तीनों चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे IAS, IPS, IFS, IRS आदि पदों पर नियुक्ति दी जाती है।
रिजल्ट चेकर करने के लिए उम्मीदवारों को upsc.gov.in पर जाकर “Civil Services Mains Result 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रिजल्ट की PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख सकते हैं।