गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
26-May-2025 08:54 AM
By First Bihar
Bihar Startup program: बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योगों से जोड़ने और युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के सभी 42 सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों और 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द ही ‘स्टार्टअप बिहार’ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसकी पहली कड़ी के रूप में इन संस्थानों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत के बीच समन्वय को बढ़ावा देना है ताकि विद्यार्थी वास्तविक व्यावसायिक जरूरतों को समझ सकें और भविष्य के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकें। विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों और संस्थानों के प्राचार्यों को लिखित निर्देश जारी कर समर कैंप की कार्य योजना तैयार करने को कहा है। इस योजना में स्थानीय उद्यमियों और स्टार्टअप फाउंडर्स को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है ताकि छात्रों को प्रायोगिक अनुभव और मार्गदर्शन मिल सके।
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगा। छात्र न केवल व्यवसाय शुरू करने की बारीकियाँ सीखेंगे, बल्कि उन्हें यह भी बताया जाएगा कि बिना ब्याज के वित्तीय सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है और स्टार्टअप की नींव कैसे रखी जाए। यह पहल बिहार सरकार के "सात निश्चय" कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही है और इसका क्रियान्वयन विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है।
वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और उद्योगों के बीच समन्वय की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। ‘स्टार्टअप बिहार’ कार्यक्रम छात्रों के व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने और उन्हें रोजगार के बजाय रोजगार सृजक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।
लाभ
छात्रों को स्टार्टअप प्रारंभ करने की रणनीति, योजना और क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी।
द्योगों के साथ इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स की संभावनाएं बढ़ेंगी।
स्थानीय सफल उद्यमियों से मार्गदर्शन और नेटवर्किंग का मौका मिलेगा।
सरकारी योजनाओं और स्टार्टअप फंडिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।