समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
20-Dec-2021 05:33 PM
PATNA: बिहार पंचायत चुनाव खत्म होते ही अब शिक्षकों के नियोजन की तैयारी शुरू कर दी गयी है। शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह में 1368 नियोजन इकाइयों में 12495 प्रारंभिक शिक्षक पद के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया को पूरी की जाएगी।
बिहार में तीसरे चरण में होने वाली शिक्षकों की नियोजन काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया गया है। नियोजन इकाई, कॉउंसलिंग की तिथि और निर्धारित स्थल भी तय किये गये हैं। सामाजिक विज्ञान विषय में कक्षा 6 से लेकर 8 तक के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों का काउंसलिंग नगर निकाय के लिए 17, 18 और 19 जनवरी को जिला मुख्यालय में होगी।
प्रखंड नियोजन इकाई के लिए 22, 24 और 25 जनवरी को काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की गयी है। जिला मुख्यालय में होने वाली काउंसलिंग सामाजिक विज्ञान और गणित विषय के अभ्यर्थियों के लिए होगी। वही पंचायत नियोजन में कक्षा 1 से 5 तक के लिए काउंसलिंग 28 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में होगी। पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग एवं चयन के बाद शेष नियोजन इकाइयों के लिए काउंसलिंग की तिथि 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक निर्धारित की गयी थी।
लेकिन पंचायत समितियों के प्रमुख का चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं रहने के कारण इसे स्थगित किया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया के शपथग्रहण एवं पंचायत समिति के प्रमुख के निर्वाचन के लिए 3 जनवरी 2022 तक की समय सीमा निर्धारित की गयी है। जिसके बाद शिक्षक नियोजन प्रक्रिया अंतर्गत तीसरे चरण में काउंसलिंग की तिथि तय कर दी गयी है।

