गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
28-Aug-2025 08:30 PM
By First Bihar
Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) एक शानदार अवसर लेकर आया है। बीपीएससी ने राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में हेड ऑफ डिपार्टमेंट के 218 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर ‘अप्लाई’ टैब पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। इन पदों के लिए बैचलर या मास्टर डिग्री के साथ-साथ पीएचडी अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी जरूरी है, यह उम्मीदवारों को इस भर्ती में बढ़त दिलाएगा।
चयन प्रक्रिया और आयु सीमा
बीपीएससी की इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में स्किल टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता और कौशल की जांच की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद अंतिम चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए लेकिन अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। इससे अनुभवी प्रोफेशनल्स को भी आवेदन का मौका मिलेगा।
सैलरी
इन HOD पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,31,400 रुपये तक की आकर्षक सैलरी मिलेगी। यह भर्ती न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है बल्कि शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने का भी मौका देती है। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे विस्तृत योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य दिशा-निर्देश, बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देखे जा सकते हैं। अगर आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तो इस अवसर को हाथ से बिल्कुल भी न जाने दें।