गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
23-Aug-2025 01:58 PM
By First Bihar
Sarkari Job: बिहार लोक सेवा आयोग युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर लाया है। सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) के 935 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह उन ग्रेजुएट्स के लिए बेहतरीन मौका है जो बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो कम उम्र में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी की इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) भी लागू होगी।
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध 'अप्लाई' टैब पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये और अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क 200 रुपये है। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये मासिक मूल वेतन मिलेगा।