गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
09-Nov-2025 02:13 PM
By First Bihar
Success Story: जब कुछ कर गुजरने का संकल्प मन में ठान लिया जाए, तो मंज़िल खुद बखुद रास्ता दिखा देती है। इस बात को एक बार फिर सच साबित किया है बिहार के समस्तीपुर जिले की अंजली शर्मा ने। मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के व्यासपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामविलास शर्मा की पौत्री और अशोक कुमार शर्मा एवं गृहिणी संजू शर्मा की पुत्री अंजली ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले और पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।
अंजली ने समाजशास्त्र विषय के साथ पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास करते हुए 450वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता उनके दृढ़ निश्चय, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है। इससे पहले अंजली ने BPSC परीक्षा पास कर RDO (Revenue Development Officer) के पद पर सफलता प्राप्त की थी। फिलहाल वे पटना में अपनी RDO ट्रेनिंग कर रही थीं, तभी UPSC में चयनित होने की सूचना मिलने से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। अंजली ने बताया कि वह प्रशासकीय सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी पहले BPSC में सफलता प्राप्त करने पर अंजली को बधाई दी थी और प्रमाणपत्र सौंपा था। अब UPSC में चयन की खबर मिलते ही पूरे समस्तीपुर और मोरवा क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया है। परिवार के सदस्यों, खासकर चाचा सुरेश शर्मा, दिलीप शर्मा और अशोक कुमार शर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि अंजली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। अंजली की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सपनों को साकार किया जा सकता है।