गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Oct-2025 04:44 PM
By FIRST BIHAR
Purnea News: इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक), बिहार एवं इंटैक पटना चैप्टर के तत्वावधान में बुद्ध स्मृति पार्क संग्रहालय सभागार, पटना में राज्य स्तरीय इंटैक नेशनल हेरिटेज क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न चैप्टरों – पूर्णिया, पटना, गया, भागलपुर और नवादा – से कुल नौ टीमों ने भाग लिया। क्विज़ मास्टर के रूप में अतुल प्रियदर्शी उपस्थित रहे।
पूर्णिया चैप्टर एवं विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल (वी.वी.आर.एस.) का प्रतिनिधित्व कर रहे विद्यार्थियों सबल कुमार और दर्शील ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब यह विजेता टीम बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेगी। द्वितीय स्थान पटना चैप्टर एवं सेंट कैरेंस हाई स्कूल के प्रतिभागियों अर्णव प्रकाश और जयेश राणा ने प्राप्त किया।
पूर्णिया चैप्टर के सह-संयोजक डॉ. रमन ने बताया कि विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल की टीमें लगातार चार वर्षों (2022, 2023, 2024 और 2025) से इंटैक हेरिटेज क्विज़ के पूर्णिया सिटी लेवल में विजेता रही हैं। वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम स्थान, जबकि 2023 एवं 2024 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
पूर्णिया चैप्टर के संयोजक एवं विद्यालय सचिव राजेश चंद्र मिश्र ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए पूर्णिया चैप्टर और विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “यह उपलब्धि पूर्णिया के विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कृति के प्रति समर्पण और मार्गदर्शकों की प्रेरणा का परिणाम है। इस सफलता ने विद्यालय के गौरव को एक नई ऊँचाई दी है।”
विद्यालय निदेशक रंजीत कुमार पॉल ने कहा कि “हमारे विद्यार्थी जब राष्ट्रीय स्तर पर बिहार और पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह हमारे सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के सामूहिक प्रयास का परिणाम होता है। यह जीत संपूर्ण विद्या विहार परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”
विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन ने विजेता छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि “विद्या विहार के शिक्षक और छात्र इस महान उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में भारत की विरासत, इतिहास और संस्कृति के प्रति गहरी समझ और सम्मान का भाव विकसित करती हैं।”
इस अवसर पर बिहार इंटैक एवं पटना चैप्टर के संयोजक भैरव लाल दास, सह-संयोजक डॉ. शिव कुमार मिश्र, पूर्णिया चैप्टर के सह-संयोजक डॉ. रमन, नवादा चैप्टर के बच्चन कुमार पांडेय, विशाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

