‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
16-Apr-2021 10:12 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में तेजी पकड़ ली है. अब इसकी चपेट में कई यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मी भी आने लगे हैं. पटना विवि के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी खुद संक्रमित हो गए हैं. इनके अलावा पटना विवि के कई कर्मी और कुछ शिक्षक भी संक्रमित हो गए हैं. बीएन कॉलेज के सात से आठ कर्मी और शिक्षकों को संक्रमण हो गया है.
वही साइंस कॉलेज के प्राचार्य के भी पॉजिटिव होने की सूचना आ रही है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कई प्रिंसिपल संक्रमित हो गए हैं. इसमें एएन कॉलेज के प्रिंसिपल से लेकर टीपीएस कॉलेज के प्रिंसिपल और कई कर्मचारी सहित कई अन्य के कुछ शिक्षक कर्मी भी संक्रमित हो गए हैं. नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी भी संक्रमण की मार झेल रहे हैं.
गौरतलब है कि मरीजों की बढती हुई संख्या की वजह से अब विश्वविद्यालयों ने भी अपनी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला कर लिया है. कई विश्वविद्यालय ने तो चल रही परीक्षाओं पर एकाएक विराम लगा दिया है. वर्तमान में कोरोना संक्रमित होने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों की संख्या हर विश्वविद्यालय में लगातार बढ़ती जा रही है. अब शिक्षक व कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी में भाग नहीं लेना चाह रहे हैं. ऐसी स्थिति में परीक्षा कराना भी संभव नहीं है.