Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
11-Apr-2025 09:17 PM
By First Bihar
PATNA: मोशन एजुकेशन के डायरेक्टर राहुल सिंह ने कहा कि हमेशा हारता वही है जो खुद को नहीं पहचानता। सफलता के लिए अपने मजबूत और कमजोर पक्ष की जानकारी जरूरी है।
वह मंगलवार को तारामंडल सभागार में मेगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025-26 में शामिल हुए। विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। राहुल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी में सफलता के लिए जुनून नहीं है तो कोचिंग संस्थान कुछ नहीं कर सकता। हम बच्चे की सफलता के लिए पूरे प्रयास करते हैं। अभिभावकों को भी सजग रहने की जरुरत है। विद्यार्थी सभी कक्षाओं में उपस्थित रहकर पढ़ते रहें, अभ्यास करते रहें, टेस्ट देते रहें, उनमे मिली कमजोरियों को दुर करते रहें तो उनको अपना ड्रीम कॉलेज मिलकर ही रहता है।
जेईई डिवीजन के ऑरिएंटेशन में जनरल मैनेजर रविश सिद्दीकी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बहुत अधिक नंबर लाने वाले बच्चों को जब कोचिंग के टेस्ट में नंबर काम आते हैं तो वे घबरा जाते हैं, पैरेंट्स भी विचलित हो जाते हैं। नंबर कम आए तो घबराना नहीं, ज्यादा बेहतर प्रयास करना चाहिए। डिप्टी डायरेक्टर ने जेईई में सफलता के टिप्स दिए। मिथिलेश सिंह ने बताया कि बताया कि मोशन लर्निंग एप और एआई बेस्ड होमवर्क मशीन का उपयोग किस तरह करना है।
नीट डिवीजन के ऑरिएंटेशन में राहुल सिंह ने कहा कि हमारा मिशन है कि मोशन में आने वाला हर बच्चा डिजायर रैंक लाकर अपने ड्रीम मेडिकल कॉलेज तक पहुंचे। यहां विद्यार्थियों के रिजल्ट, परफॉर्मेंस और बेटर फीलिंग के लिए बेस्ट टीम काम कर रही है। सफलता के लिए ऑफ़लाइन-ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और तकनीक का श्रेष्ठ समन्वय दिया जाता हैं। वहाँ के फैकल्टी ने नीट में सफलता के टिप्स दिए।
ओरियंटेशन प्रोग्राम में विद्यार्थियों और अभिभावकों को मोशन में कोचिंग के सिस्टम, सफलता के गुर और पढ़ाई की सही रणनीति से अवगत कराया गया। ओरिएंटेशन में बताया गया कि कोचिंग कब से शुरू और कब समाप्त होगी, टेस्ट और रिवीजन क्लासेस का शेड्यूल क्या रहेगा और मोशन की ओर से क्या सुविधाएं दी जाएंगी।