ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / career / Patna news: पटना में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन, इन 8 स्कूलों ने...

Patna news: पटना में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन, इन 8 स्कूलों ने लिया भाग

01-Sep-2025 07:07 PM

By FIRST BIHAR

Patna news: 31 अगस्त 2025 दिन रविवार को भारत विकास परिषद गार्गी दक्षिण बिहार से (पूर्व क्षेत्र) गार्गी शाखा ने राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में कराया।


इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रो अतुल आदित्य पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य पटना साइंस कॉलेज, विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश कुमार शर्मा विवेकानंद,  इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक, भारत विकास परिषद पूर्व क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महासचिव डॉ बाल्मीकि कुमार, क्षेत्रीय महिला सहभागिता रेणु वार्ष्णेय, प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार पत्नी सह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार प्रांतीय संस्कार संयोजक एवं आज के कार्यक्रम के प्रवेक्षक अजीत कुमार, महानगर सहभागिता डॉ मीनाक्षी स्वराज, हमारे शाखा के अभिभावक और मार्गदर्शक डॉ बाल कृष्ण सहाय, संस्कार सचिव शशि भूषण तिवारी, संपर्क संयोजक डॉ संजय प्रताप सिंह राणा, डॉ अमोद कुमार, डॉ प्रणय कुमार, डॉ शिखा मिश्रा, शाखा अध्यक्षा अंबी चौबे,  सचिव डॉ सत्य प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष इंदु सिंघानिया और शाखा के और भी  सदस्य उपस्थित रहें।  


बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति करी, सभी ने बहुत ही उत्तम प्रस्तुति करी। हमारे इस आयोजन में पटना के प्रसिद्ध 8 विद्यालयों ने भाग लिया। डी ए वी इंद्रपुरी, डी ए वी आर्य समाज रोड, डी ए वी खगौल, इंद्रापुरम पब्लिक स्कूल, जक्कनपुर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, लीड्स एशियन स्कूल और साउथपॉइंट पब्लिक स्कूल लोदीपुर ने भाग लिया।


इन सभी स्कूलों में द्वितीय पुरस्कार इंद्रापुरम पब्लिक स्कूल को मिला और प्रथम पुरस्कार डी ए वी खगौल को मिलेगा। डी ए वी खगौल विद्यालय को 12 अक्टूबर को होने वाले प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।