गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Aug-2025 03:25 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: मोना लॉ कॉलेज, पटना के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल, निदेशक, शिक्षकगण एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने खुशी व्यक्त की और मिठाइयाँ बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
कॉलेज के निदेशक डॉ. डी. के. सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एवं बिहार सरकार के सहयोग से संभव हो पाई है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि यह मान्यता छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।
मोना लॉ कॉलेज में अब एलएलबी (LLB) एवं बी.ए. एलएलबी (B.A. LLB) पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यह मान्यता छात्रों को विधि क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य एवं करियर निर्माण का अवसर प्रदान करेगी। कॉलेज प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में मोना लॉ कॉलेज बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में विधि शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनेगा।