ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / career / मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान ही लिया जाएगा फिंगरप्रिंट,...

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान ही लिया जाएगा फिंगरप्रिंट, स्कूलों में लगेंगे बायोमेट्रिक मशीन

01-May-2022 02:39 PM

PATNA: मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में कोई मुन्नाभाई शामिल ना हो सके इसे लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपनी आगे की रणनीति तैयार कर ली है। अब परीक्षा फॉर्म भरने के समय ही सभी परीक्षार्थियों के फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। 


बिहार में नौवीं से 12वीं तक के 60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का फिंगर प्रिंट लिये जाएंगे। इसके लिए राज्यभर के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीन लगायी जाएगी। अगले साल से बिहार बोर्ड में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेगा। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। 


आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा की प्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा। इन परीक्षाओं में मुन्नाभाई शामिल ना हो पाएं इसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फॉर्म भरे जाने के वक्त ही परीक्षार्थियों का फिंगर प्रिंट ले लिया जाएगा और जब परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे तब इसी फिंगर प्रिंट के जरिय उनकी एंट्री परीक्षा केंद्र पर होगी। परीक्षा केंद्र पर  में लगाए जाने वाले बायोमेट्रिक मशीन में पहले फिगर प्रिंट लिया जाएगा तब ही परीक्षा हॉल में एंट्री मिल पाएगी।