ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / career / मगध यूनिवर्सिटी का फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर हिमाचल प्रदेश में ले ली नौकरी, विजिलेंस...

मगध यूनिवर्सिटी का फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर हिमाचल प्रदेश में ले ली नौकरी, विजिलेंस की जांच में 17 लोगों की डिग्रियां पायी गयी फर्जी

13-Oct-2021 05:17 PM

DESK: 3 साल पुराने मामले को लेकर एक बार फिर मगध विश्वविद्यालय चर्चा में आ गया है। मगध यूनिवर्सिटी के नाम पर 17 लोगों ने पहले फर्जी डिग्रियां हासिल की और फिर इसके सहारे हिमाचल प्रदेश में नौकरी भी ले ली। 17 लोगों में 15 सरकारी स्कूलों के शिक्षक हैं। वही एक प्रिंसिपल और एक अन्य कर्मी भी शामिल हैं। इन सभी ने फर्जी सर्टिफिकेट की मदद से नौकरी हासिल कर ली। स्कूल के प्रिंसिपल की यदि बात की जाए तो नौकरी के वक्त जो सर्टिफिकेट उन्होंने जमा किए उनमें BSC, MSC और B.Ed. की डिग्रियां थी। ये सभी सर्टिफिकेट फर्जी पाए गये। ऐसे में अब विजिलेंस इन पर बड़ी कार्रवाई में जुटी है।   


हिमाचल प्रदेश से बिहार पहुंची विजिलेंस की टीम ने मगध यूनिवर्सिटी में जाकर इन 17 डिग्रियों की जांच की। जांच में पता चला कि ये सभी डिग्रियां फर्जी हैं। खुद इसकी जानकारी मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति ने दी। ऐसे में अब फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर हिमाचल प्रदेश में नौकरी हासिल करने वालों पर गाज गिरेगी। ऐसे कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी उसके बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। 


गौरतलब है कि 2004-05 में हिमाचल प्रदेश में हुए शिक्षकों की भर्ती मामले की जांच को लेकर 2018 में भी हमीरपुर से विजिलेंस की टीम बिहार गयी थी। जहां मगध विश्वविधालय में जाकर फर्जी डिग्रियों की जांच की थी। लेकिन उस वक्त भी एमयू डिग्री प्राप्त लोगों का रिकॉर्ड नहीं मिला था। उस वक्त प्राथमिकी भी दर्ज की गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सका। दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई का इंतजार शिक्षा विभाग लंबे समय से कर रहा था। इस मामले में प्राथमिकी के बाद कोर्ट में चालान पेश होना था लेकिन अब फिर से इसकी जांच शुरू कर दी गयी है। ऐसे में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वालों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।