पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
07-Dec-2021 08:40 PM
MUZAFFARPUR: ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों का चयन विप्रो लिमिटेड कंपनी ने किया है। बीसीए के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन Wipro WILP 2022 के लिए हुआ है। संस्थान के इन छात्र-छात्राओं का 8 अक्टूबर को online test assessment लिया गया था वही 15 नवम्बर को business round test भी हुआ था। जिसमें कॉलेज के 26 छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं।
गौरतलब है कि Wipro Drive का यह तीसरा वर्ष है जब ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट मुजफ्फरपुर के छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्रों की संख्या हर साल बढ़ रही है। इन छात्र-छात्राओं को विप्रो की मदद से एमटेक डिग्री भारत के किसी प्रतिष्ठित इंजिनियरिंग कॉलेज से भी प्राप्त होगा।
बता दें कि पूर्व में भी महाविद्यालय के बीसीए के छात्र छात्राओं का चयन विप्रो लिमिटेड में हुआ है। विप्रो इस साल से चयनित छात्रों को 75 हजार ज्वाइनिंग बोनस के रूप में भी छात्र-छात्राओं को दे रहा है। इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. श्याम आनंद झा, कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर एवं नियोजन पदाधिकारी नवीन कुमार ने चयनित छात्र-छात्राओं को इस सफलता की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
महाविद्यालय के चयनित 26 छात्र-छात्राओं के नामों में दीपांश कुमार, कुशन कुमार, चन्दन कुमार,सुशांत शेखर, गोलू कुमार,आकाश कुमार,रौनक राज,आयुष आनन्द, इशांत माधव,सुजीत कुमार,रिशिता रौशनी, शुभम कुमार सिंह, पीयुष कुमार सिंह,अनमोल कुमार,अमित तिवारी,अमन कुमार,गोविन्द कुमार,वरूण कुमार,आशीष अंशु, कुशल श्रीवास्तव, सृष्टि कुमारी,प्रणजल कुमार,अनामिका कुमारी, पार्थ चौधरी, शिवांगी कुमारी और वैशनवी रंजन सिंह शामिल हैं।