ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा

Job News: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, हजारों में होगी सैलरी

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक और स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है।

Job News

20-Feb-2025 11:05 PM

By First Bihar

Job News: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में 2691 अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक और स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 5 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co या bfsissc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


पात्रता और आयु सीमा

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का ग्रेजुएशन 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद पूरा हुआ हो।

आयु सीमा: 1 फरवरी 2025 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।


आयु में छूट:

ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष

एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष

पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग) वर्ग को 10 वर्ष की छूट प्राप्त होगी।


आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।


आवेदन शुल्क:

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस – ₹800

एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार – ₹600

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार – ₹400

GST शुल्क अतिरिक्त लागू होगा।


रिक्तियों का विवरण (राज्यवार पदों की संख्या)

UBI इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2691 पदों पर नियुक्ति करेगा। कुछ प्रमुख राज्यों में उपलब्ध पदों की संख्या इस प्रकार है:

आंध्र प्रदेश – 549 पद

बिहार – 20 पद

गुजरात – 125 पद

महाराष्ट्र – 296 पद

उत्तर प्रदेश – 361 पद

पश्चिम बंगाल – 78 पद

तमिलनाडु – 122 पद

तेलंगाना – 304 पद


कैसे करें आवेदन?

यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co या bfsissc.com पर जाएं।

"Apprentice Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।


महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 फरवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2025

इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।