पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
06-Dec-2021 09:19 PM
DESK: अब बात इंडियन टाइलेंट की करते हैं। आईआईटी कानपुर में इस बार ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। 49 वैसे छात्र हैं जिन्हें एक करोड़ से अधिक का पैकेज मिला है। इस संस्थान के 88 छात्र-छात्राओं को देश और विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी मिली है। यू कहे तो IIT कानपुर के छात्रों ने इस बार प्लेसमेंट में रिकॉर्ड बनाया है।
ऐसा पहली बार हुआ है कि 49 छात्र-छात्राओं को एक करोड़ रुपये से अधिक का सालाना पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला है। एक दिसंबर से प्लेसमेंट का पहला चरण शुरु हुआ था। वर्चुअल तरीके से संस्थान में 300 कंपनियां आई जिसके बाद पांच दिनों के भीतर ही इस संस्थान के कुल 88 छात्र-छात्राओं को देश और विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी मिल गयी। जो पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है।
आईआईटी कानपुर की छात्रा मुस्कान को सबसे अधिक 2.08 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। बता दें इससे पहले किसी को एक करोड़ से अधिक का पैकेज नहीं मिला था। इस साल प्लेसमेंट इस संस्थान में काफी अच्छा हो रहा है। यहां के कई छात्रों को एक करोड़ से अधिक का जॉब का ऑफर मिला है। कई को तो एक से अधिक जॉब का ऑफर मिल गया है।