गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
30-Jul-2025 02:13 PM
By FIRST BIHAR
IAS Rinku Singh: सोशल मीडिया पर आजकर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसडीएम के पद पर तैनात रिंकू सिंह राही की कहानी संघर्षों से भरी हुई है।
दरअसल, एसडीएम रिंकू सिंह राही धरने पर बैठे वकीलों को समझाने गए थे, लेकिन अचानक वह खुद उनके सामने उठक-बैठक लगाने लगे। आइए जानते हैं कि एसडीएम रिंकू सिंह राही कौन हैं, उन्होंने यूपीएससी परीक्षा कब पास की थी और उनकी कहानी क्या है। रिंकू सिंह राही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहने वाले आईएएस अधिकारियों में से एक हैं।
रिंकू सिंह राही ने 100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का खुलासा किया था, जिसके कारण उनपर जानलेवा हमला भी हुआ था। साल 2008 की बात है, जब रिंकू सिंह मुजफ्फरनगर में जिला समाज कल्याण अधिकारी थे। उन्होंने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया।
इसके बाद 2009 में जब वह सुबह बैडमिंटन खेल रहे थे, तो उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इस हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए और एक आंख की रोशनी भी खो बैठे। कई महीनों तक अस्पताल में रहने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और ठीक होकर वापस अपनी जिम्मेदारी निभाने लौट आए।
अलीगढ़ के निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे रिंकू सिंह राही ने NIT जमशेदपुर से मेटलर्जी में बीटेक किया है। उन्होंने गेट परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की थी। 2004 में प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा पास कर जिला समाज कल्याण अधिकारी बने। फिर 2022 में दिव्यांग कोटे से यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बने। आज वह ईमानदारी की मिसाल माने जाते हैं और देश के लिए एक प्रेरणा हैं।