ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / करियर प्लानर एलायंस क्लब की ऐतिहासिक सफलता, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 936 स्टूडेंट...

करियर प्लानर एलायंस क्लब की ऐतिहासिक सफलता, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 936 स्टूडेंट चयनित

12-Apr-2025 07:15 PM

By First Bihar

Patna News: वित्तीय वर्ष (2024-2025) में बैंकिंग, एसएससी तथा रेलवे परीक्षा में कॅरियर प्लानर एलायंस क्लब से 936 विधार्थी चयनित हुए है जो कि पूर्वी भारत में सर्वाधिक है। कॅरियर प्लानर एलायंस क्लब से उत्तीर्ण सैकड़ों अभ्यर्थियों का सम्मान सह विदाई समारोह पटना के प्रतिष्ठित एस. के. मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया जिसमें सफल विद्यार्थियों को एलायंस क्लब डी.एन.ए ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 


तालियों की गड़गड़ाहट के साथ एस. के. मेमोरियल हॉल में सफल अभ्यर्थियों को विदाई दी गयी। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता यात्रा के बारे में बताया और सक्सेस टिप्स साझा किया। सफल विद्यार्थियों ने बताया की किसी को भी सफलता एक दिन में नहीं मिलती है लेकिन इमानदारी से प्रयासरत रहने पर एक दिन जरूर मिलती है। सभी सफल विद्यार्थियों के माता पिता के लिए यह एक गर्व का क्षण था। 


सैकडों विद्यार्थियों जिनका आज सरकारी अधिकारी बनने का सपना सच हुआ वो सभी इसी कॅरियर प्लानर एलायंस क्लब में आज से लगभग दो साल पहले ऑफलाइन क्लासि रूम प्रोग्राम में आए थे और आज भारत सरकार के विभन्न सरकारी विभागो, केंद्रीय मंत्रालयों तथा सभी सरकारी बैंको में अधिकारी बन कर जा रहे है। सफल विद्यार्थियों को अच्छे अधिकारी बनने के तमाम गुण पर भी प्रशिक्षत किया गया है।


संस्था के चीफ मेंटर भूपेश कुमार ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा उत्कृष्ट टैलेंट टीम को बधाई दी है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सफल मैनेजर बनने के गुर सिखाए। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थीयों ने "एलायंस क्लब "DNA" की शपथ भी ली जिससे वो समाज एवं देश निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।


कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों के द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यकम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सरकारी बैंको, केन्द्रीय विभागों एवं बिहार सरकार के आला पदाधिकारी जिसमें सुधांशु कुमार, ADG, प्रविण कुमार, प्रधान महालेखाकार, उज्जवल आनन्द, विजिलेंस ऑफिसर रेलवे, अमित भूषण, महाप्रबंधक FCI, केशव कुमार, पूर्व उपमहाप्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, संजय कुमार, संयुक्त सचिव, बिहार सरकार, राणा सिंह डायरेक्टर CIMP, राकेश कुमार, जोनल हेड, इंडसइंड बैंक उपस्थित थेष जिनके द्वारा सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के मुख्य संचालन अधिकारी कुमार मुन्ना तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिशिर कुमार के द्वारा दिया गया।


news image


news image


news image


news image