ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

Home / career / हाई स्कूलों में शिक्षक बहाली का शेड्यूल जारी, 8 फरवरी से होगी काउंसिलिंग

हाई स्कूलों में शिक्षक बहाली का शेड्यूल जारी, 8 फरवरी से होगी काउंसिलिंग

25-Dec-2021 08:07 AM

PATNA : राज्य के हाई स्कूलों में शिक्षक बहाली को लेकर सरकार ने आगे की तरफ कदम बढ़ा दिया है. छठे चरण के तहत हाई स्कूलों में 32714 शिक्षकों की बहाली होनी है और इसके लिए शिक्षा विभाग में शेड्यूल जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी सिद्धू के मुताबिक मेरिट लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 3 फरवरी तक कर दिया जाएगा और 8 फरवरी से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अंतिम रूप से जिन अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा. उन्हें 17 और 18 फरवरी को नियोजन पत्र भी जारी कर दिया जाएगा.


माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने हाई स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. इस शेड्यूल के मुताबिक औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन 10 जनवरी तक कर लिया जाएगा इस सूची पर आपत्ति एक 11 से 25 जनवरी के बीच ली जाएगी. इसके बाद 1 फरवरी तक किसी भी तरह की आपत्ति का समाधान कर लिया जाएगा अंतिम रूप से मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 3 फरवरी तक किया जाएगा और 8 फरवरी से नगर निगम के लिए मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा नगर परिषद के लिए जिन अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा उनकी काउंसलिंग 9 फरवरी को होगी.


नगर पंचायत के लिए मेरिट लिस्ट में आए अभ्यर्थियों को 10 फरवरी के लिए काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा. जबकि जिला परिषद के लिए 11 फरवरी को काउंसलिंग होगी काउंसलिंग के बाद अंतिम तौर पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिला परिषद और शहरी निकाय की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद 14 फरवरी को जारी की जाएगी. जबकि 15 फरवरी को मेरिट लिस्ट और पोस्ट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों और खाली रहे पदों की जानकारी जिले के एन आई सी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जाएगी. 17 और 18 फरवरी को अंतिम तौर पर चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया जाएगा. नगर निकाय में नियोजित अभ्यर्थियों को 17 फरवरी और जिला परिषद में नियोजित अभ्यर्थियों को 18 फरवरी को नियोजन पत्र दे दिया जाएगा.