Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
14-May-2025 11:35 AM
By First Bihar
CBSE 12th Result 2025 : केंद्रीय विद्यालय-वन, गया की छात्रा मोलीशा कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 98.8% अंक प्राप्त कर पटना रीजन की टॉपर्स सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस शानदार सफलता के बाद मोलीशा ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गया जिले को गौरवान्वित किया है।
ढोलकिया गली, स्वराजपुरी रोड निवासी मोलीशा के पिता मनोज कुमार शहर में कपड़ों की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं। परिवार में दो बेटियां हैं, जिनमें मोलीशा बड़ी हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। माता-पिता ने बेटी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मोलीशा की प्रारंभिक शिक्षा गया के एक स्थानीय विद्यालय से हुई, इसके बाद उन्होंने दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई की और फिर केंद्रीय विद्यालय वन से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही मोलीशा ने इस बार पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग ही इस सफलता की नींव बने। इस सफलता के बाद गया शहर में भी उनके परिवार और स्कूल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।