ब्रेकिंग न्यूज़

तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Home / career / JOB CAMP: शेखपुरा में रोजगार कैंप, नए साल में बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार...

JOB CAMP: शेखपुरा में रोजगार कैंप, नए साल में बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार का अवसर

बिहार सरकार ने नए साल की शुरुआत बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीदों की किरण के साथ की है। सरकार की ओर से 7 जनवरी में शेखपुरा के डीआरसीसी भवन में एक विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा।

04-Jan-2025 07:00 AM

By First Bihar

JOB CAMP: बिहार सरकार ने नए साल की शुरुआत में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस पहल के तहत 7 जनवरी को शेखपुरा जिले के डीआरसीसी भवन में विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा।


20 पदों पर होगी बहाली

इस रोजगार कैंप में Delhivery Pvt. Ltd. Patna और एकलव्य आवासीय विद्यालय, बरबीघा जैसी कंपनियां भाग लेंगी। यह कंपनियां शेखपुरा और आसपास के जिलों के युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी।


पद: डिलीवरी बॉय और शिक्षक

कुल पद: 20

योग्यता: मैट्रिक से लेकर बीएड पास आवेदक

उम्र सीमा: 18 से 45 वर्ष

वेतन: ₹18,000 तक, साथ ही अन्य सुविधाएं


कैसे करें आवेदन?

इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो, और बायोडाटा के साथ कैंप में भाग ले सकते हैं। हालांकि, रोजगार कैंप में भाग लेने के लिए एनसीएस पोर्टल (NCS Portal) पर निबंधन अनिवार्य है। जिन आवेदकों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


सरकार की भूमिका

इस रोजगार कैंप का आयोजन श्रम संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है। शेखपुरा जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है।


नौकरी की संभावनाएं और लाभ

इस रोजगार कैंप से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि उन्हें अपने कौशल और योग्यता के आधार पर अच्छे वेतन और सुविधाएं प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा। यह रोजगार कैंप बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यदि आप इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर कैंप में पहुंचना सुनिश्चित करें।