Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
24-Jul-2021 03:18 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ISCE बोर्ड ने ISC 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है. आज दोपहर 3 बजे बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है. छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालना होगा. यहां परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्र अपना कोर्स, यूआईडी और इंडेक्स नंबर देकर कैप्चा कोड डालते ही अपना रिजल्ट चेक कर सकत हैं.
बता दें कि बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी के विद्यार्थियों का परिणाम इंटरनल मार्किंग स्कीम के आधार पर जारी किया है. इससे पहले 2020 में, लॉकडाउन के कारण उस वक्त चल रही बोर्ड परीक्षाओं के कई क्वेश्चन पेपर को रोकना पड़ा था. वहीं इस साल भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से आईएससीई और आईएससी के परीक्षाओं को रद्द करने और मूल्यांकन नीति के हिसाब से परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया.
जानकारी हो कि इस साल CISCE ने COVID 19 स्थिति के कारण कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी. बोर्ड ने तैयार इंटरनल मार्किंग स्कीम के आधार पर छात्रों की मार्कशीट तैयार करने का निर्णय लिया था. छात्रों के नंबर अपडेट कर दिए गए हैं और बोर्ड ने ICSE, ISC Board Result 2021 की घोषणा कर दी है. जारी मार्किंग फॉर्मूले के अनुसार, बोर्ड 10वीं की मार्कशीट तैयार करने के लिए कक्षा 9 और कक्षा 10 की आंतरिक परीक्षाओं के नंबरों को वेटेज दिया गया है. दूसरी ओर, कक्षा 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षाओं के नंबरों के आधार पर 12वीं का रिजल्ट तैयार किया गया है.