ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / career / CBSE board exam 2025-26: CBSE बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों...

CBSE board exam 2025-26: CBSE बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को करना होगा ये अहम काम, वरना नहीं मिलेगी परीक्षा की अनुमति

CBSE board exam 2025-26: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी (Apar ID) को अनिवार्य कर दिया है।

04-Aug-2025 10:16 AM

By First Bihar

CBSE board exam 2025-26: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी (Apar ID) को अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाएं और सुनिश्चित करें कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों का नाम वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए तैयार की जाने वाली लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) में शामिल हो, जिन्होंने कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में पंजीकरण कराया हो तथा जिनके पास वैध अपार आईडी हो। 


बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि LOC में विद्यार्थियों का नाम, जन्मतिथि, लिंग, कोटि और अभिभावक का नाम सही-सही भरने की पूरी जिम्मेदारी स्कूलों की होगी, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके और बोर्ड कार्यालय को सही जानकारी भेजी जा सके। CBSE की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी, जबकि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। इस बार बोर्ड ने यह भी कहा है कि इस शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को तीन बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार रहना होगा, जिनमें मुख्य परीक्षा के अलावा वैकल्पिक परीक्षाएं भी शामिल हैं।


अपार आईडी के माध्यम से बोर्ड का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और विश्वसनीय बनाना है ताकि छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रखा जा सके। यह कदम न केवल छात्रों की पहचान को सुनिश्चित करेगा, बल्कि भविष्य में परीक्षा और परिणाम से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को रोकने में भी मदद करेगा।


विद्यार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा के लिए समय पर अपार आईडी बनवाएं और सभी आवश्यक दस्तावेज स्कूलों को जमा कराएं ताकि बिना किसी बाधा के परीक्षा प्रक्रिया पूरी हो सके। साथ ही बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें और समय-समय पर अपडेट्स देते रहें। इस नई व्यवस्था से शिक्षा प्रणाली में तकनीकी सुधार आएगा और परीक्षा प्रणाली अधिक सुदृढ़ होगी।