Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
13-May-2025 11:36 AM
By FIRST BIHAR
CBSE Board 10th 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा में 88.39 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। स्टूडेंट results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस साल कुल 44 लाख से अधिक छात्र-छात्रा ने बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को खत्म हुई थी जबकि 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त हुई थी। काफी मई की महीना शुरू होने के साथ ही परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। आज ही 10वी बोर्ड के रिजल्ट भी जारी हो सकते हैं।
इस वर्ष, लगभग 24.12 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल CBSE ने 13 मई को परिणाम घोषित किए थे, और इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी परिणाम 13 मई 2025 तक घोषित किए जा सकते हैं।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप (UMANG App) के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये वेबसाइट्स रहेंगी सक्रिय
छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
रिजल्ट कैसे चेक करें?
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "Class XII Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।