गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
27-Sep-2025 08:59 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 27 सितंबर थी, लेकिन अब इच्छुक अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://bsebstet.com पर ही स्वीकार किए जाएंगे। एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हुई थी। यह परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट उन्हें बीपीएससी (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा अवसर देगा।
आवेदन शुल्क
एक पेपर के लिए शुल्क-सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस – 960
एससी/एसटी/पीएच – 760
दोनों पेपर के लिए शुल्क-सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस – 1440
एससी/एसटी/पीएच – 1140
ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा में शुक्रवार को तीसरे दिन दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होनी थी, लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई उम्मीदवार दूसरे जिलों से आए थे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने परीक्षा स्थगन पर नाराजगी जताई और समिति से स्पष्ट शेड्यूल जारी करने की मांग की।
मानना है कि अंतिम तिथि बढ़ने से उन उम्मीदवारों को राहत मिली है जो तकनीकी कारणों से या दस्तावेज़ तैयार न होने के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उम्मीदवारों के पास अपने दस्तावेज़ और भुगतान को सही तरीके से पूरा करने का अवसर है।