ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / career / Bihar education News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में 10 हजार छात्रों का रिजल्ट...

Bihar education News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में 10 हजार छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग, राजभवन के आदेश की उड़ रही धज्जियां!

Bihar education News: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट तो जारी कर दिया है, लेकिन 10 हजार छात्रों का परिणाम अब भी पेंडिंग है। रिजल्ट में देरी से शैक्षणिक सत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

11-May-2025 10:46 AM

By First Bihar

Bihar education News: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी बीआरएबीयू (BRABU) में स्नातक सत्र 2024-28 के प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट चार महीने बाद जारी हुआ ,परीक्षा विभाग की सुस्ती और कॉलेजों की लापरवाही के चलते अब भी हजारों छात्र असमंजस में हैं। कुछ कॉलेजों ने इंटरनल मार्क्स नहीं भेजे, तो कहीं फॉर्मेट गलत रहा। कई छात्रों ने रोल नंबर गलत लिख दिया, जिससे उनका रिजल्ट अटक गया।


इस बार लगभग 1.6 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 54 हजार को “वेरी गुड” और 70 हजार को “गुड” की ग्रेडिंग मिली। 15,064 छात्र प्रमोटेड हुए, जबकि 3 हजार छात्र “नॉट क्वालिफाइड” घोषित किए गए, जिन्हें फिर से प्रथम सेमेस्टर में नामांकन लेना होगा।


परीक्षा में देरी और रिजल्ट पेंडिंग रहने से न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि यूनिवर्सिटी का सेमेस्टर सिस्टम भी पटरी से उतर गया है। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है, लेकिन अब तक चौथे सेमेस्टर की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।


राजभवन और राज्य सराकार के तरफ से  महीने के अंदर रिजल्ट जारी करने का निर्देश है। हालाँकि  बीआरएबीयू का परीक्षा विभाग इस निर्देश का मखौल उड़ा रहा है। पिछले वर्ष जारी बीआरएबीयू के परीक्षा कैलेंडर में भी परीक्षा समाप्त  होने के 30 दिन के अंदर रिजल्ट जारी करने का शेड्यूल बना था, लेकिन इसका  विवि में  पालन नहीं हो रहा  रहा है।लिहाजा छात्रों में नारजगी है क्योंकि इससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है |