ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के...

Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए BPSC ने जारी किया विज्ञापन; ये है लास्ट डेट

Bihar Job Alert: बिहार में एक बार फिर से एक हजार से अधिक पदों पर बहाली होने जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है.

28-Apr-2025 07:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Job Alert: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक और विद्युत) के कुल 1024 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे संबंधित विज्ञापन आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 


इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार में इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर लेकर आयी है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2025 है। आवेदक को संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री (बीई/बीटेक) प्राप्त होना आवश्यक है।


सहायक अभियंता (असैनिक) के कुल पद 984 है, वहीं, सहायक अभियंता (यांत्रिक) के कुल पद 36 और सहायक अभियंता (विद्युत) के 04 पदों पर भर्ती होगी। आप यहां विभागवार पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं : 


विभागवार पदों का विवरण (सहायक अभियंता, असैनिक)

•  पथ निर्माण विभाग : 117 पद

•  भवन निर्माण विभाग : 55 पद

•  ग्रामीण कार्य विभाग : 231 पद

•  जल संसाधन विभाग : 351 पद

•  लघु जल संसाधन विभाग : 58 पद

•  नगर विकास एवं आवास विभाग : 85 पद

•  योजना एवं विकास विभाग : 82 पद

•  पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग : 5 पद


सहायक अभियंता (यांत्रिक), विभागवार पदों का विवरण :

•  पथ निर्माण विभाग : 12

•  भवन निर्माण विभाग : 03 पद

•  लघु जल संसाधन विभाग : 04 पद

•  नगर विकास एवं आवास विभाग : 17


सहायक अभियंता (विद्युत), विभागवार पदों का विवरण : 

•  नगर विकास एवं आवास विभाग : 04 पद


कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार और सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।