ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / career / BPSC ने जारी किया शेड्यूल, अगले महीने होगी न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा,...

BPSC ने जारी किया शेड्यूल, अगले महीने होगी न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

10-Mar-2021 09:38 PM

PATNA :  BPSC की ओर से न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अगले महीने 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक न्यायिक सेवा के मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. बीपीएससी की ओर से विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया गया है. आयोग के मुताबिक दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की होगी.


BPSC की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड इसी महीने होली से पहले से डाउनलोड कर सकते हैं. 25 मार्च से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा.


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा. गौरतलब हो कि बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2020 (प्रारंभिक) का आयोजन पिछले साल 6 दिसंबर 2020 को सूबे के 6 जिलों में किया गया था. 


इस परीक्षा में कुल 15360 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 2379 कैंडिडेट्स पास हुए थे. ये अभ्यर्थी अब अगले महीने 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होने वाली न्यायिक सेवा के मुख्य लिखित परीक्षा में हिस्सा लेंगे.