वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
15-Mar-2021 07:16 PM
PATNA : बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बंपर वैकेंसी है. रिक्त पदों पर बिहार सरकार 3 हजार से अधिक युवाओं को बहाल करने जा रही है. अंचलों में डाटा इंट्री ऑपरेटरों और अन्य तकनीकी कर्मियों की आवश्यकता को देखते हुए कुल 3883 पदों की स्वीकृति दी गयी है.
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अमीन की कमी को दूर करने के लिए संविदा के आधार पर सृजित कुल 550 पदों में से 486 अमीन का नियोजन कर नौ मार्च को प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में रिक्त पदों पर जिसे तत्काल बेल्ट्रॉन, आउटसोर्सिंग से युवाओं को लिया जायेगा. बताया जा रहा है कि सिस्टम एनालिस्ट के एक पद, प्रोग्रामर के पांच पद, डाटा इंट्री ऑपरेटर के ग्रेड-सी के 139 पद, डाटा इंट्री ऑपरेटर ग्रेड- ए के 3738 पद शामिल है.
जानकारी मिली है कि विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 215, विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 339, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 319 और विशेष सर्वेक्षण अमीन के 1178 पद पर संविदा पर आधारित नियुक्ति एवं प्रशिक्षण का कार्य पूरा किया गया है. 1668 नियमित अमीन तथा 4353 राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति भी शीघ्र कर लिये जाने की संभावना है.
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने आगे जानकारी दी है कि राजस्व कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रमंडल स्तर पर लगातार गहन समीक्षा की जा रही है. अभी तक मगध, सारण और मुजफ्फरपुर प्रमंडलों में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा की गई है. शेष प्रमंडलों में भी शीघ्र समीक्षा कार्य किया जायेगा. अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने सभी जिलों के जिलाधिकारी सह समाहर्ता को राजस्व कर्मचारियों के पदस्थापन को लेकर दिशा- निर्देश जारी किये हैं. राज्य मुख्यालय द्वारा जारी की जाने वाली कर्मचारियों के काम की मासिक रैंकिंग में 25 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों का ही अंचलों में पदस्थापन दिया जायेगा.