खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
25-Apr-2025 11:23 AM
By First Bihar
Bihar Police: बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पुलिसकर्मी पर दुकानदार से समान खरीदने के बाद पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप लगा है। 23 अप्रैल की रात 11.30 बजे बाढ़ थाना के 112 पर तैनात प्रिंस कुमार ने एक दुकानदार से रजनीगंधा खाया और जब दुकानदार पिंकू ने पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी ने उसे दुकान बंद करने की धमकी दी।
यह पूरी घटना दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें प्रिंस कुमार द्वारा दुकानदार को धमकाने की स्पष्ट तस्वीरें सामने आई हैं। पीड़ित दुकानदार ने इस मामले की लिखित शिकायत बाढ़ ए.एस.पी को दी, जिसके बाद बाढ़ पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस कुमार नामक जमादार की बाढ़ में वर्दी का काफी खौफ है और वह बिना किसी कारण के दुकानों से सामान उठा लेते हैं, जब दुकानदार पैसे की मांग करता है तो उन्हें धमकी दी जाती है। हालांकि, अब तक वर्दी के डर से कोई भी शिकायत नहीं करता था, लेकिन इस घटना के बाद अब देखना होगा कि बाढ़ एसएसपी अवकाश कुमार इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। इस घटना ने पुलिस और जनता के रिश्तों में खटास को उजागर किया है और इसे लेकर अब प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वे इस तरह के कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।