ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना

Home / career / बिग ब्रेकिंग : बिहार पुलिस दारोगा और सार्जेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां...

बिग ब्रेकिंग : बिहार पुलिस दारोगा और सार्जेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखिये पूरी लिस्ट

17-Jun-2021 11:31 AM

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा से जुड़ी हुई सामने आ रही है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा भर्ती सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक की बहाली को लेकर हुई परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया है. 


बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक 2,062 कैंडिडेट्स ने दारोगा, 215 कैंडिडेट्स ने सार्जेंट और 125 कैंडिडेट्स ने सहायक जेल अधीक्षक के पद पर बाजी मारी है. BPSSC अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpssc.bih.nic.in/ पर जाकर डायरेक्ट आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 


आपको बता दें कि बिहार पुलिस और कारा एवं सुधार सेवाओं के अधीन दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के कुल 2446 पदों पर बहाली होनी है. इनमें भूतपूर्व सैनिक कोटे से सहायक जेल अधीक्षक के 42 पदों पर चयन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है. प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसम्बर 2019 को हुई थी. इसमें करीब 5.85 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 28 जनवरी 2020 को जारी किया गया था. कोरोना के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन और बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते मुख्य परीक्षा में देरी हुई. कई बार तारीख तय करने के बाद इसे स्थगित करना पड़ा.आखिरकार 29 नवम्बर 2020 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी.